फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड की प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। सोमवार को परिवहन विभाग के शामली एआरएम मनोज कुमार वाजपेयी ने तहसीलदार रनबीर सिंह के साथ मिलकर नगर के कांधला तिराहे के निकट नगर पालिका के खाली पडे़ छड़ियान के मैदान का निरीक्षण किया। इस मैदान में रोडवेज बस स्टैंड प्रस्तावित है, जिसके लिए प्रशासन द्वारा पिछले सप्ताह अतिक्रमण हटवाया गया था। एआरएम ने भूमि का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास की सहूलतों के बारे में भी बातचीत की। माना जा रहा है कि बजट पास होने के बाद जल्द ही रोडवेज बस स्टैंड कैराना में स्थापित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें