थानाभवन। बृहस्पतिवार को थाने में सूचना मिली कि गांव हरड़ फतेहपुर में एक महिला का शव नाले में पड़ा हुआ है। दरोगा रविंद्र सैनी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस के अनुसार महिला नाले में गिर गई थी, डूबने से उसकी मौत हुई। शनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।