फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेले मे चमका गांव गंगेरू का शीबा स्वंय सहायता समूह

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में धूम मचा रहे गंगेरू के पर्दे और पायदान
विज्ञापन

कांधला। गंगेरू स्थित स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के तैयार किए गए दरी, पर्दे नई दिल्ली में लगे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में धूम मचा रहे हैं। सदस्यों द्वारा वहां अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। बृहस्पतिवार को उनके स्टॉल पर पहुंचे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निदेशक एनपी सिंह ने भी समूह के सदस्यों के कार्यों की सराहना की। क्षेत्र के गंगेरू गांव के शीबा स्वयं सहायता समूह के सदस्य गांव में ही दरी, पायदान, पर्दे आदि तैयार करते हैं। संस्था से जुडे़े अन्य सदस्य भी अपने ही घरों में ये काम करते हैं। इनके द्वारा तैयार सामान की प्रदर्शनी नई दिल्ली में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लगाई है। बृहस्पतिवार को उनके स्टॉल पर पहुंचे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निदेशक एनपी सिंह ने भी समूह के सदस्यों के कार्यों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने समूह की अध्यक्षा खुशनुदा अंसारी से बनाए गए उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। अध्यक्षा ने बताया कि गांव में स्वयं सहायता समूह के साप्ताहिक बाजार के लिए सरस हाट का निर्माण कराया गया था। हालांकि आज तक उक्त हाट में साप्ताहिक बाजार नहीं लग सका है। मिशन के निदेशक ने उन्हें शीघ्र हीं गांव में समूह के द्वारा बनाए गए उत्पादों को बेचने के लिए गांव में साप्ताहिक बाजार लगाए जाने का आश्वासन दिया। बता दें कि अध्यक्षा खुशनुदा अंसारी के पति सरवर अंसारी शान एयर इंडिया स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष हैं। सरवर अंसारी भी अपने हाथों से बनाए गए उत्पादों को बेचने के लिए केंद्र सरकार की और से वर्ष 2008 में इटली में स्वयं सहायता समूह के द्वारा बनाए गए उत्पादों को लेकर देश का नाम पूर्व में रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें