शामली। दशलक्षण पर्व के अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
शनिवार को दशलक्षण पर्व पर ऋषभ महिला मिलन द्वारा धार्मिक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की। मुख्य अतिथि वीरेश जैन, सुशील जैन रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को ऐसी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना चाहिए। प्रतियोगिता के लिए दो ग्रुप बनाए गए। जिसमें प्रथम ग्रुप में प्रांशी जैन प्रथम, वर्णिका जैन द्वितीय व सांची जैन तृतीय रही। वहीं द्वितीय ग्रुप में प्रथम जैन प्रथम, सौम्या द्वितीय व कृति तृतीय रही। संस्था की अध्यक्षा जौली जैन, मंत्री सीमा जैन, कोषाध्यक्ष सुधा जैन, ममता, शशि, रेणू, इंग्लेश, इंदू, रीना, रीता, मंजू ने सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान लक्ष्मी जैन, राकेश जैन, संगीता, अंजू आदि रहे।