फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय विद्यार्थी संगम ने किया होनहार शिक्षकों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

भारतीय विद्यार्थी संगम शामली द्वारा जनपद के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वहीं बच्चों के साथ और अधिक मेहनत कर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
हनुमान धाम के निकट स्थित एक रेस्टोरेंट में पूर्व राष्ट्रपति डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रुप में मनाया। शुभारंभ मां सरस्वती व डाक्टर. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि अरविंद दृष्टा व बीएसएम स्कूल के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह रहे। उपमा शर्मा, डॉ. कुमुद शर्मा, संजय सैनी, मूर्ति देवी, शिव कुमार, अवंतिका को मुख्य अतिथि द्वारा शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा संगम परिवार ने डॉ. अरुण चौधरी, नरेश पंत, दिनेश शर्मा, अरविंद शर्मा, विनोद मोघा, डॉ. विशाल तायल, महेश सिरोही, विजय शर्मा, ब्रजपाल शर्मा, भरतलाल बंसल आदि को सम्मानित किया। सूर्यवीर सिंह ने कहा कि शिक्षक ही समाज की रीढ़ होती है और वह छात्र-छात्राओं में अच्छे संस्कार पैदा करता है। मौके पर अरविंद कौशिक, दीपक शर्मा, मनोज सैनी, विनोद वर्मा, सुभाष सैनी, नंदकुमार कंसल, सुधीर, पंकज हिंदुस्तानी, प्रदीप शर्मा, प्रदीप बंसल, मनोज सैनी, प्रभात भार्गव आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें