फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाहों पर ध्यान न दें मुस्लिम समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को शिक्षित करना जरूरी
विज्ञापन

कैराना। जमीयत यूथ क्लब शामली के तत्वावधान में जमीयत उलमा-ए-हिंद शामली की ओर से कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमीयत के राष्ट्रीय सचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी रहे। उन्होंने कहा कि युवाओं को हर समय समाजसेवा के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए। इसका बड़ा ही पुण्य मिलता है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज नशे की दलदल में धंसता जा रहा है, जिससे बचने के लिए हमें जागरूकता अभियान चलाना होगा तथा अपने बच्चों को शिक्षित करना होगा, तभी कौम की तरक्की होगी। कारी अहमद अब्दुल्लाह ने भारत स्काउट-गाइड के अधीन चल रहे जमीयत यूथ क्लब को बढ़ावा देने के बारे में विचार रखें। जमीयत के पउप्र अध्यक्ष मौलाना आकिल ने कहा कि मुस्लिम समाज विशेषकर युवा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। शिक्षा को अपनाओ, कामयाबी तुम्हारा दामन चूमेगी। इस अवसर पर मौलाना तैय्यब, मौलाना तहसीन, मौलाना वासिल, मौलाना खुर्शीद, कारी मुस्तकीम, मौलाना नाजिम, हाफिज दिलशाद, मौलाना वासिफ, कारी अहमद अब्दुल्लाह, मास्टर शाह आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें