थानाभवन।
क्लीनिक पर जा रहे एक चिकित्सक की सड़क हादसे मेें मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस कागजी कार्रवाई में जुटी है।
कस्बे के मोहल्ला नबीपुरा निवासी वीरेंद्र कुमार शर्मा आयु 62 वर्ष प्राइवेट चिकित्सक है। वह क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी में प्रैक्टिस करता है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे वीरेंद्र कुमार अपने क्लीनिक हसनपुर लुहारी पर बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर एल्पाइन स्कूल के पास पहुंचा तो अचानक पीछे से वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज जलालाबाद पवन सैनी मौके पर पहुंचे और घायल को उठाकर थानाभवन के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।