शिक्षकों ने दिया अध्यक्षा को ज्ञापन
शामली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट स्थापना मंच के रश्मि वर्मा ने जिला पंचायत की अध्यक्षा संतोष देवी को एक ज्ञापन देकर शामली जिला बनने के बाद भी मुजफ्फरनगर जिला मुख्यालय पर डायट चल रही है। उन्होंने जिला मुख्यालय पर डायट की स्थापना किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में बबीता जावला, रश्मि वर्मा, स्मृति सिंह, सरिता शर्मा, किरण, कमलेश, नीतू मिनाक्षी, कविता,विमला, मनोरमा, गरिमा, प्रिया, सविता, ऋषिपाल, पंकज, रंजीत मौजूद रहे।