जलालाबाद।
कस्बे के गांव जानीपुर निवासी सत्यम, अनुज गांव से गंदेवडा के पास अपने खेतों में जा रहे थे। सड़क में गड्ढों के कारण सामने से आ रही कार की बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत ही डायल 100 पर सूचना दी। डायल 100 प्रभारी दरोगा रमेश चंद शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को लेकर थानाभवन चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते दोनों युवकों को मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया।