फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को समझाया योग का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

गांव गढ़ीदौलत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत योग शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर दिल्ली से योग प्रशिक्षक डॉ. बदरूल इस्लाम एनसीईआरटी की योग पुस्तक केे लेखक एवं भूतपूर्व स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर केंद्रीय विद्यालय संगठन भारत सरकार एवं राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत जिया उल इस्लाम के द्वारा छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया। योगाभ्यास के दौरान डॉ. इस्लाम के द्वारा बताया गया कि शरीर को स्वास्थ्य रखने के लिए हमारे जीवन में योग का बड़ा ही महत्व है। योग के द्वारा हमारे शरीर में चुस्ती फुर्ती बनी रहने के साथ ही शरीर निरोगा रहता व अनेक बीमारियों से हमारा शरीर लड़ने को तैयार रहता है। यदि हम दैनिक जीवन में योग को अपना लें तो हम सदा स्वास्थ्य जीवन का लाभ उठा सकते है। इस दौरान प्रधानाचार्य मोहम्मद यामीन, मंजू हसन, कासिम शाह, विवेक चौहान, मोहम्मद आबिद, तनवीर, हाकिम अली सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें