फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी शिक्षक पेंशनर्स अपने अपने फार्म करे पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

रिटायर्ड प्रधानाध्यापक रामेश्वर दत्त शर्मा बताया कि शासन द्वारा बेसिक शिक्षकों की चली आ रही पेंशन पुनरीक्षण की मांग मान ली गई हैं। जिसके बाद सभी को बेसिक शिक्षा कार्यालय में मांग पत्र भरकर जमा कराने के लिए निर्देशित किया गया है। बताया कि नगर क्षेत्रीय शिक्षकों के फार्मों को पूर्ण कर लिया गया है, लेकिन शिक्षक व कर्मचारियों के फार्मों पर हस्ताक्षर व उनके बैंक खाते भरने शेष रह गए है। इसलिए सभी नगर क्षेत्र के पेंशनर्स जल्द से जल्द मोहल्ला पंसारियान स्थित कन्या जूनियर हाईस्कूल नंबर 1 में पहुुंचकर सभी अपने फार्मों पर अपने हस्ताक्षर व बैंक खाता संख्या दर्ज करा दें। जिससे समय रहते सभी फार्मों को पेंशन पुनरीक्षण के लिए अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा जा सके। अधूरे फार्मों को कोषागार स्वीकार नहीं करेगा। जिस कारण शिक्षकों का पेंशन पुनरीक्षण होने से रुक सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें