एसडीएम ने किया प्रस्तावित सड़कों का निरीक्षण
जलालाबाद (शामली)। नगर पंचायत द्वारा प्रस्तावित सड़कों का उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण किया।
जलालाबाद नगर पंचायत बोर्ड द्वारा प्रस्ताव कर बनाई जाने वाली सड़कों में कस्बे के मोती बाजार में सुशील गोयल की दुकान से गोन्द़ि नारंग की दुकान तक, रामनगर में आईटीआई से विजय मेंबर के मकान तक, आर्यनगर में ब्रजपाल के मकान से माता के टीले तक एवं सगाजीपुरा व अमानत अली की कई सड़कें शामिल है, जिनका मंगलवार को उपजिलाधिकारी शामली सुरजीत सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार एवं अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा को साथ लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को सड़कों के निर्माण में मानकों का विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही पूरी तरह से शासन के विकास कार्यों को लेकर दिशा निर्देर्शो का पालन करने के भी आदेश दिए। इस दौरान नगर पंचायत के बाबू विनोद शर्मा, सभासद अर्जुन रावड़ा आदि भी मौजूद रहे।