फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने सीखा टेंट बनाना और गांठें बांधना

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

गांव गढ़ी दौलत स्थित जामिया बदर उलूम मदरसे में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुुुुभारंभ जमीयत उलमा हिंद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मौलाना आकिल ने ध्वजारोहण करके किया। इसके बाद प्रशिक्षक राज सिंह तथा जमीयत उलमा हिंद की ओर से आए स्काउट प्रशिक्षक कमलेश कुमार सैनी ने तंबू निर्माण, दीक्षा संस्कार, सीटी के संकेत, वर्दी अनुशासन की जानकारी दी। स्काउट गाइड ने सुंदर टेंट का निर्माण व रस्सी बंधन खोलना आदि प्रशिक्षण लिया। शिविर के दौरान स्काउट ने समाज सेवा, देश सेवा का संकल्प लिया। प्रशिक्षण में जामिया बदर उलूम गढ़ी दौलत के 150 छात्र, मदरसा हुसैनिया बैतूल सुंहेटी के 36, मदरसा खुरगान से 32, भूरा मदरसा तैयबा से 32 छात्रों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान सहायक प्रशिक्षक मौलाना बासिद, शाह आलम शहजाद ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम में मौलाना तहसीन, इरफान, खुर्शीद, मारूफ, इरफान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें