शामली। माजरा रोड स्थित शौर्य पैलेेस के सभागार में रविवार को ग्राम संगठन की पुस्तक संचालिका का सात दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हो गया। इस मौके पर ग्राम्य विकास के जिला परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी ने सभी ग्राम संगठन की पुस्तक संचालिकाओं को प्रोत्साहित किया। मौके पर प्रशिक्षण के समापन पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वत: रोजगार के उपायुक्त संजय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य है कि समूह से जुड़ी सभी प्रत्येक महिलाओं को स्वत: रोजगार से जोड़ना है। योजना के जिला प्रबंधक दलगंजन सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण टीम से प्राप्त करके सभी पुस्तक संचालिकाएं प्रशिक्षण का हुनर गांव में उतारें। समापन समारोह को सफल बनाने में प्रशिक्षक टीम में श्री निवास पीआरपी, संगीता, बीआरपी तथा मोनिका बीआरवी सहयोग रहा।