संग्रह अमीनों का तीसरे दिन धरना समाप्त
शामली (शामली)। जिले के संग्रह अमीनों का धरना खत्म हो गया। बृहस्पतिवार को शामली तहसील में उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के आह्वान पर संग्रह अमीनों का 11 सूत्री मांगो को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए धरना दिया। अमीनों ने शासन के राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक किए जाने, नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटर साइकिल भत्ता स्वीकृत किए जाने व संवर्ग का पद परिवर्तित करके राजस्व संग्रह अधिकारी किए जाने, सवर्गीय सदस्यों के लिए प्रतिभूति का प्राविधान समाप्त किए जाने व एसडीएम स्तर पर मासिक व डीएम स्तर पर त्रैमासिक बैठक संघ के साथ अनिवार्य रूप से किए जाने की मांग की है। तीसरे दिन धरने की अध्यक्षता शफीक अहमद ने की। धरने समाप्त करने की घोषणा की। इस मौके पर अक्षय कुमार,राजेश्वर कुमार,पंकज राणा, मनोज कुमार, संजय शर्मा, अजीत सिंह रतन सिंह आदि मौजूद रहे।