फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उस्मानपुर में लाउडस्पीकर बंद कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव उस्मानपुर के लोगों ने थानाभवन थाना प्रभारी से मुलाकात कर गांव में धार्मिकस्थल पर लगे लाउडस्पीकर का प्रयोग बंद कराने की मांग की है।
मंगलवार को गांव उस्मानपुर निवासी वीरेश कुमार, कंवरपाल सिंह, नगेंद्र, संदेश कुमार, सुधीर कुमार आदि थानाभवन थाने पहुंचे। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार को शिकायत पत्र देकर बताया कि गांव में धर्मस्थल पर लगे लाउडस्पीकर से लगातार ध्वनि प्रदूषण किया जा रहा है। तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाया जाता है, यदि आवाज कम करने के लिए कहते हैं, तो विवाद की स्थिति बनती है। इसकी वजह से तनाव फैलने की आशंका है। आरोप है कि उक्त लाउडस्पीकर की तेज आवाज के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से उक्त लाउडस्पीकर का प्रयोग बंद कराने की मांग की। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें