फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोड़ों के दर्द के लिए सभी करे भुजंगासन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की ओर से गांव कुतुबगढ़ में चल रहा पांच दिवसीय योग शिविर का शनिवार को समापन हो गया। जिसमें सभी ग्रामीणों को विभिन्न आसनों का अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। योग प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह ने पिछले पांच दिनों तक सभी ग्रामीणों को योग आसनों का नियमित अभ्यास कराया। जिसमें उन्होंने योगिंग जोगिंग, सूर्य नमस्कार, दंड बैठक, प्राणायाम के साथ ही उन्होंने शुगर, कब्ज, गैस एसीडिटी के लिए मंडुकासन, शशकासन, वक्रासन व गोमुखासन का अभ्यास करने को कहा। वहीं जोड़ों के दर्द के लिए सभी को भुजंगासन का नियमित अभ्यास करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान विनोद, अनुप, ऋषिपाल, देवेंद्र, अरविंद, अनिल, रामनिवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें