शामली। शामली सीएचसी पर दी जा रही पांच दिवसीय एएनएम के ट्रेनिंग शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। इस दौरान इस दौरान एएनएम को आईयूसीडी के बारे में बताया गया। एएनएम को बताया गया कि जो महिला बच्चों में अंतर रखना चाहती है या फिर बच्चा नहीं चाहती है उसके पास कई विकल्प है। उनमें आईयूसीडी महत्वपूर्ण है। इस दौरान डॉ. अनीता बत्रा, स्टाफ नर्स एंजेलिना आदि मौजूद रही। इसके बाद सीएमओ डॉ. राजकुमार शर्मा ने ट्रेनिंग लेने वाली सभी एएनएम को प्रमाण पत्र वितरित किए।