शामली। इनरव्हील क्लब विबग्योर की डिस्ट्रिक चेयरमैन आशा जैन ने क्लब की गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षा, स्वच्छता एवं सेवा का संकल्प दिलाया। सोमवार को हनुमान धाम के पास स्थित सभागार में चेयरमैन आशा जैन के आगमन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अध्यक्ष निधि गर्ग ने क्लब के कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। शिक्षा को सर्वोपरि मानते हुुए स्कूली बच्चों को बैग, स्वच्छता के लिए तौलिया, साबुन, खाद्य सामग्री वितरित की। नीलम पंवार ने बताया कि क्लब की ओर से एक जरूरतमंद परिवार को महीने भर का राशन दिया जा रहा है। सचिव रीना जैन, शिखा सांवत, मृदुला जैन, शालू अरोड़ा, चारु, नीलम, वैशाली, प्रिया, अंजना, मंजू, ज्योति, आयुषी, नीरू, पूजा, प्रियंका, बिंदिया मौजूद रहीं।