शामली। सोमवार को माजरा रोड स्थित कन्या जूनियर हाईस्कूल में इनरव्हील क्लब विबग्योर द्वारा स्वास्थ्य शिविर में क्लब अध्यक्षा निधि गर्ग शहर के प्रसिद्ध बाल रोग चिकित्सक डॉ. ऋषभ बंसल ने सभी बच्चों को नाखून और दांतो की साफ सफाई पर जोर दिया। प्रतिदिन बच्चों को दांतो की सफाई के लिए टूथपेेस्ट करने का सुझाव दिया। दंत रोग विशेषज्ञ हिमांशु गर्ग ने बच्चों के दांतों की जांच करके उनकी सफाई करने पर जोर दिया। दांतों की सही देखभाल न होने से बच्चों के जल्दी दांत खराब हो जाते है। दांतों की सुरक्षा के अभाव में बच्चों को पेट से जुड़ी बीमारियां होती है, इसीलिए दांतो की सुरक्षा बहुत जरूरी है। इस मौके पर डॉ. ऋषभ बंसल द्वारा बच्चों को टूथपेस्ट और ब्रुश वितरण किया गया। समारोह में गौरव गर्ग, अखिल, रीना, डॉ. मृदला जैन, चारु बंसल, नीलम, शालू, एकता, ज्योति, प्रियंका, वैशाली, सारिका, कविता, सुजाता, मोनिका मौजूद रही।