फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का खुलासा न होने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (ब्यूरो)। गांव डांगरोल निवासी राजन उर्फ टोनी से एक पखवाड़ा पूर्व कांधला से लौटते समय बदमाशों ने बाइक, मोबाइल और नकदी लूट ली थी। टोनी ने कांधला थाना पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब तक पुलिस इसका खुलासा नहीं कर पाई। शुक्रवार को पीड़ित राजन, उसके परिवार के लोगों ने रालोद नेता डाक्टर विक्रांत जावला और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कांधला थाने पहुंचकर घटना का खुलासा न होने पर रोष व्यक्त किया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने उन्हें बताया कि कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। इस दौरान मोहित, प्रदीप, बलबीर भभीसा, सहेंद्र भभीसा, देवेंद्र, उदयपाल और विनोद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें