एएसपी ने किया थाने का निरीक्षण
झिंझाना। एएसपी जगदीश शर्मा ने थाने का निरीक्षण किया। हल्कावार लंबित पड़ी विवेचनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं के चलते दरोगा आदेश कुमार की क्लास ली। महकमे के सभी कर्मियों को एक सप्ताह के अंदर लंबित विवेचनाओं को पूर्ण करने के लिए कहा है। साथ ही रजिस्टर नंबर चार को जल्द पूरा करने के निर्देेश कांस्टेबल संजय वर्मा को दिए गए।