गांव बलवा में युवक की पिटाई
शामली। गांव बलवा निवासी साकिर बुधवार की शाम दुकान पर किसी काम से जा रहा था। रास्ते में गांव निवासी जाबिर, साबिर, नादिर व कादिर मिले। आरोप है कि चारों ने उसके साथ गालीगलौज कर दी। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसको मारपीट कर घायल कर दिया। शोरशराबा होने पर आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित किसी तरह कोतवाली पहुंचा और पुलिस को इसकी शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।