फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दर्शन में राज्य मंत्री ने सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

गन्ना विकास, चीनी मिल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने रविवार को थानाभवन नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान ट्रांसफार्मर, पेंशन, अवैध कब्जा हटवाने, बाईपास सड़क में गई भूमि का मुआवजा दिलाने आदि संबंधी प्रार्थना पत्र उनके समक्ष लोगों ने रखे। वहीं गांव भनेड़ा डेरा से आई महिलाओं ने शौचालयों के निर्माण में धांधली तथा आधे से अधिक गांव में विद्युत आपूर्ति ठप रहने की शिकायत रखी। करीब छह घंटे तक राज्यमंत्री ने समस्याएं सुनने के साथ ही अधिकारियों को उनका त्वरित निस्तारण करने के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें