फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना शुरू हो गया यमुना का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
घटने लगा यमुना का जलस्तर
विज्ञापन

कैराना। पहाड़ों पर बारिश होने के कारण बुधवार को हथनीकुंड बैराज से यमुना में चार किश्तों में 1.37 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिससे बृहस्पतिवार दोपहर यमुना का जल स्तर 229.72 मीटर तक पहुंच गया था। उधर, शुक्रवार को दोपहर कैराना यमुना नदी पुल पर जल स्तर घट कर 229.58 मीटर दर्ज किया गया। वहीं, केंद्रीय जल आयोग की चार सदस्य टीम पानी की गति मापने के यंत्रों के साथ यमुना पुल पर पहुंची। टीम के साथ आए अवर अभियंता लोकेश कुमार, कुशल कार्य सहायक अजय पाल सिंह, रामकुमार और वीर सैन ने यमुना पुल से पानी की गति मापने के लिए दो यंत्र डाले। ताकि पता लगाया जा सके कि बैराज से छोड़ा गया पानी कितने समय में यमुना पुल को पार करके आगे चला जाएगा। केंद्रीय जल आयोग के कुशल कार्य सहायक अजय पाल सिंह ने बताया कि यमुना पुल के नीचे पानी बहने की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटा मापी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें