शामली। रोटरी क्लब शामली मिडटाउन का ब्यूटी एजूकेशन कैंप छठवें दिन भी जारी रहा। इसमें प्रशिक्षक ने महिलाओं को पिंपल की समस्या से छुटकारे के टिप्स दिए। रेनबो स्कूल के सेमिनार हाल में आयोजित कैंप में प्रशिक्षक अजय कौशिक और उनकी टीम ने महिलाओं को हाई फ्रिक्वेंसी इक्वेलाइजर से चेहरे पर पिंपल के उपचार की जानकारी दी। क्लब अध्यक्ष अनुज अग्रवाल, सचिव अखिल तायल ने कैंप की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रोजेक्ट चेयरमैन अजय बाबू शर्मा, चेयरमैन डॉ. रितिनाथ शुक्ला, दीपक कौशिक ने महत्वपूर्ण सत्र के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। बेस्ट ट्रेनी ऑफ द डे मोनिका रही। रेनबो के डायरेक्टर रूपेश मल्होत्रा और पायल मल्होत्रा ने कैंप की व्यवस्थाओं में सराहनीय सहयोग प्रदान किया।