फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले में मिले मलेरिया के 11 केस मिले, घर-घर चलेगा लार्वा ब्रीडिंग जांच अभियान

Sat, 03 Aug 2024 03:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में अब तक मलेरिया के 11 केस मिल चुके हैं। अब बरसात का मौसम चल रहा है। ऐसे मौसम में मच्छर पनपने के कारण मलेरिया के साथ डेंगू का खतरा बढ़ गया है। इस मौसम में मलेरिया व डेंगू पर नियंत्रण रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से घर-घर लार्वा ब्रीडिंग जांच अभियान शुरू किया जाएगा। शामली के अरबन क्षेत्र में डोमेस्टिक ब्रीडर चेकर (डीबीसी) और ग्रामीण क्षेत्रों में आशाएं घर-घर जाकर जांच करेंगी।
विज्ञापन

जुलाई माह से बरसात का मौसम शुरू हो जाता है। इस महीने में मलेरिया के तीन नए केस मिले हैं। इससे पहले जिले में आठ केस मिलने के कारण अब तक 11 केस मलेरिया के मिल चुके हैं। इस साल में अब तक 19564 मरीजों की रक्त स्लाइड की जांच की गई है। अगस्त के महीने में बारिश ज्यादा होने की संभावना के चलते मच्छर भी तेजी से पनपेंगे। मच्छर पनपने से डेंगू व मलेरिया बुखार का प्रकोप होने का खतरा बन रहा है। बरसात के मौसम में डेंगू व मलेरिया की रोकथाम व नियंत्रित रखने के लिए शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर जाकर लार्वा ब्रीडिंग की जांच करने की तैयारी की है।
शामली अरबन क्षेत्र में घरों में लार्वा ब्रीडिंग की जांच के लिए छह डोमेस्टिक ब्रीडर चेकर नियुक्त किए जाएंगे। प्रत्येक चेकर को एक दिन में 50 घरों की जांच करने का लक्ष्य दिया जाएगा। यह अभियान लगातार नवंबर माह तक चलाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर डेंगू व मलेरिया के लार्वा की जांच की जिम्मेदारी आशाओं की रहेंगी। इस अभियान के तहत लोगों को बीमारियों से बचाव और रोकथाम के लिए जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया बारिश के सीजन में डेंगू व मलेरिया के मरीज मिलने की आशंका ज्यादा रहती है। ऐसे में घर-घर लार्वा ब्रीडिंग की जांच करने का अभियान जल्द शुरू किया जाएगा। इस संबंध में शासन से दिशा निर्देश प्राप्त हो चुके हैं।
पिछले साल मलेरिया के 69, डेंगू के मिले थे 32 केस
जिले में पिछले साल 2023 में मलेरिया के 69 और डेंगू के 32 केस मिले थे। इससे पहले साल 2022 में मलेरिया के 91 और डेंगू के 92 केस मिले थे। 2021 में मलेरिया के 57 और डेंगू के रिकार्ड 300 केस सामने आए थे। 2020 की स्थिति देखे तो मलेरिया के 38 और डेंगू के आठ केस मिले थे।
विज्ञापन

बचाव
- रात को सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
- घर में या आसपास पानी जमा न होने दे।

- साफ़ और सुरक्षित कपड़े पहने।
- फ्रिज की ट्रे, कूलर व गमले का पानी सप्ताह में बदलते रहे।
- छत पर पुराने टायर व मिट्टी के बर्तन में पानी जमा न होने दे।
- बुखार होने पर चिकित्सक की सलाह से जांच व उपचार कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें