फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दसवीं के छात्र की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव मखमूलपुर में बुधवार शाम 16 वर्षीय किशोर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि उसके दोस्त ने ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी अभिषेक झा मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
थाना क्षेत्र के गांव मखमूलपुर के सुन्ना मार्ग के निकट 16 वर्षीय युवक का लहूलुहान शव पड़ा मिला। जिस पर ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर की शिनाख्त गांव मखमूलपुर निवासी 16 वर्षीय गुरमीत पुत्र ईश्वर दयाल के रूप में की। मौके पर पहुंचे परिजनों ने गुरमीत का लहूलुहान शव देखा उनमें कोहराम मच गया। एसपी अभिषेक झा, एएसपी ओपी सिंह, एसओजी टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के खेत पर कार्य करने वाले किसानों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि दसवीं कक्षा में गुरमीत के साथ पढ़ने वाला उसका दोस्त शाम को उसे घर से बुलाकर ले गया था। आरोप लगाया कि उसी ने गुरमीत की हत्या की है। एसपी अभिषेक झा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें