फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मोदी की रैली में गई 106 प्राइवेट बसें, यात्री रहे परेशान

Sun, 07 Apr 2024 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
ऊन में सहारनपुर रैली में प्राइवेट बसे जाने के बाद डग्गामार वाहनो में बैठते यात्री
विज्ञापन
शामली/कैराना/ऊन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहारनपुर में हुई चुनावी रैली में जिले से 106 प्राइवेट बसे जाने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। सभी बस अड्डे सूने पड़े रहे। ग्रामीण मार्गों पर ज्यादा परेशानी हुई। सवारियों को टेंपो, ई-रिक्शा और टैक्सियों में अतिरिक्त किराया देकर मुसीबत भरा सफर तय करना पड़ा है। पूरे दिन यात्री वाहनों के लिए इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को सहारनपुर में रैली हुई। रैली में जिले की मुजफ्फरनगर-शामली, कैराना-जमना ब्रिज, शामली-गंगोह, लोनी- शामली, शामली-सिसौली, शामली-बुढ़ाना मार्ग, ऊन-गंगोह मार्ग समेत अन्य मार्गाें की बसें जाने से यहां लोगों के लिए यात्रा करना ही कष्टकारी हो गया शामली के विजय चौक, कुड़ाना मोड़ पर प्राइवेट बस अड्डे के अलावा कैराना, ऊन, बिडौली, चौसाना में भी बस अड्डों पर दिनभर सन्नाटा रहा। हालात यह रहे कि यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। जब बस नहीं आई तो डग्गामार वाहनों में शामली से कैराना के 25 रुपये, ऊन से चौसाना और गंगोह दोगुने से ज्यादा किराया देकर सफर करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी कैराना से झिंझाना और कैराना से इस्सोपुर टील, छपरौली और शामली से गंगोह और शामली से कुड़ाना, आदमपुर जाने वाली सवारियो को झेलनी पड़ी। टेंपो, कार, ई-रिक्शा चालकों ने मनमाना किराया वसूला।
उधर, कैराना से शामली, मुजफ्फरनगर, झिंझाना व कांधला मार्ग पर सवारी बसें नहीं मिली। टेंपो में सीमा से अधिक 10 से 15 तक सवारियां बैठाई गई। शामली बस अड्डे पर शामली जाने के लिए टैंपो में बैठे रामकुमार ने बताया कि बस नहीं मिली तो टेंपो में मुसीबत भरा सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

ऊन कस्बे में बस स्टैंड पर बसें नहीं मिलने से यात्री परेशान दिखाई दिएं। मजबूरन उन्हें डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ा। ऊन से चौसाना, पिंडौरा, सिभांलका, गढ़ीपुख्ता, गढ़ी अब्दुल्ला पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि सहारनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में 106 प्राइवेट बसें गई है।

यूपी रोडवेज की बसों के भरोसे मुख्य मार्गों पर सवारियों का सफर
प्राइवेट बसों के प्रधानमंत्री की सहारनपुर रैली में जाने से यूपी रोडवेज के सहारे शामली से पानीपत, शामली से मेरठ, शामली से मुजफ्फरनगर बिजनौर, शामली से करनाल, शामली से लोनी मोड तक और शामली से सहारनपुर तक निगम की बसों में सफर करना पड़ा। शामली रोडवेज बस अड्डे के केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान का कहना है कि निगम की बसों में ज्यादा किराया और ट्रेनों में कम किराया होने से सवारियों का ट्रेनों की ओर रुख ज्यादा रहा। लोनी-शामली, मिनी बसों के मालिक सुरेश राणा का कहना है कि 48 मिनी बसों में से 30 बसें चली। 18 मिनी बसें सहारनपुर मोदी की रैली में गई थी।
मुसीबत झेली और गतंव्य तक पहुंचे
थानाभवन निवासी प्रदीप गुरुद्वारा तिराहे पर बस की इंतजार कर रहा था। वह करीब एक घंटे से ज्यादा समय से बस की इंतजार में खड़ा है। रोडवेज की बस इक्का दुक्का आती है, लेकिन उसमें पहले से सवारी ज्यादा होने के कारण बस नहीं रोकी।
चौसाना निवासी रविकांत ने कहा कि वह करीब डेढ़ घंटे से अड्डे पर खड़ा है, लेकिन चौसाना जाने वाली कोई बस नहीं मिली। अब उसे मजबूरी में किसी डग्गामार वाहन से जाना पड़ेगा।
झिंझाना निवासी शौकीन ने बताया कि उसे झिंझाना जाने वाली बस नहीं मिल रही है। अड्डे पर बस के बारे में पूछा तो बताया गया कि मोदी की रैली में बसे गई है। अब वह किसी दूसरे वाहन की इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

मोदी की रैली जाने वाली प्राइवेट बसों की संख्या
रूट- प्राइवेट बसों की संख्या
1- मुजफ्फरनगर-शामली, कैराना जमना ब्रिज- 32
2- शामली- गंगोह मार्ग 22
3- ऊन- गंगोह मार्ग 21
4- लोनी- शामली मार्ग 18
5- शामली-बुढ़ाना मार्ग 6
6- शामली- सिसौली मार्ग 4
7- कैराना-छपरौली इस्सौपुर टील 3
कुल बसों की संख्या 106

ऊन में सहारनपुर रैली में प्राइवेट बसे जाने के बाद डग्गामार वाहनो में बैठते यात्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें