फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 10557 लोगों को लगे टीके

विज्ञापन
कैराना की कटहेरा धर्मशाला में वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जिले में 10557 लोगों को लगे टीके
विज्ञापन

शामली। जिले में टीकाकरण अभियान के तहत 10557 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन के टीके लगाए गए।
बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए गए विशेष टीकाकरण अभियान के तहत कांधला ब्लाक के 12 गांवों कलस्टर बनाकर टीकाकरण किया गया। इन गांवों में 18 से 44 साल वाले 1645 लोगों को पहली डोज लगी है। 45 प्लस वाले 803 लोगों को पहली डोज का टीका लगा है। थानाभवन ब्लाक के नौ गांवों के बनाए गए कलस्टर में 18 से 44 साल के 1177 लोगों को पहली डोज व दो लोगों को दूसरी डोज के टीके लगाए गए। 45 प्लस वाले 338 लोगों को पहली डोज व तीन लोगों को दूसरी डोजे के टीके लगे हैं। इसके अलावा 22टीकाकरण केंद्रों पर 45 प्लस वाले 3350 लक्ष्य के सापेक्ष 1964 लोगों को पहली डोज और 257 लोगों को दूसरी डोज के टीके लगाए गए। इसके अलावा 21 टीकाकरण केंद्रों पर 18 से 44 साल तक के 4710 के लक्ष्य के सापेक्ष 4368 लोगों को टीके लगाए गए। इन केंद्रों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वालों को टीके लगाए गए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि बुधवार को जिले में कुल 10557 लोगों को टीकाकरण हुआ है।

शामली सिलवर वैल्स स्कूल में टीका लगवाने से पूर्व राजिस्ट्रेशन करवाने के लिये लगी भीड- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें