थानाभवन। बालाजी धाम प्रबंध समिति की ओर से आयोजित बालाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पुलवामा हमले की झांकी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
रविवार को बालाजी प्रकोटत्सव कार्यक्रम के दौरान बालाजी धाम से शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा नेता अजय संगल ने किया। यात्रा बालाजी धाम से शुरू होकर शामली बस स्टैंड, पुराना चरथावल बस स्टैंड, घंटाघर, ठाकुरों की चौपाल, टंकी चौक, प्रेम की चक्की, नई घास मंडी होते हुए वापस बालाजी धाम पर आकर संपन्न हुई। यात्रा में पुलवामा हमले की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान कलाकारों ने पुलवामा हमले की घटना को झांकी के जरिए चरितार्थ किया। इसके अलावा बालाजी भगवान, राम-सीता, शिव-पार्वती, भगवान हनुमान, श्रीगणेश, तिरंगा यात्रा, कृष्ण भगवान आदि मनमोहक झांकियों ने लोगों का मनमोह लिया। कस्बे में लोगों ने फूल बरसाकर जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। मौके पर अनिल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, चेतन काम्बोज, अनुज संगल, सूरज तायल, मनोज, नमन, तुषार, गोपाल सैनी, अमित सैनी, दीपक अग्रवाल, संदीप मोघा, मोंटी, अश्वनी सैनी, प्रेम कुमार आदि मौजूद रहे।