फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-तांगे की चपेट में आई बाइक, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। कस्बे में शनिवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मसावी निवासी हुकुम सिंह पिछले कुछ समय से कस्बे की अस्पताल कॉलोनी में पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। शनिवार दोपहर वह अपनी पत्नी कमलेश (45) के साथ बाइक से मसावी जा रहे थे। जैसे ही वे मसावी मोड़ पर पहुंचे तो सामने आ रहे ट्रैक्टर की तांगे से टक्कर हो गई। इस दौरान उनकी बाइक भी दोनों वाहनों के चपेट में आ गई और दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। शोरशराबा होने से लोगों ने घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान कमलेश ने दम तोड़ दिया। हुकुम सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी कमलेश आशा कार्यकर्ता थी। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें