दुकानों पर छापेमारी से हड़कंप मचा
शामली। जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास कुमार के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम ने किसानों को गुणवत्ता युक्त कीटनाशी रसायन उपलब्ध करने के उद्देश्य से कीट नाशी रसायन विक्रेताओं के यहां छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के तहत 16 कीटनाशी रसायनों के नमूने लिए गए। मंगलवार को जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास कुमार के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम ने जिले के थानाभवन क्षेत्र में किसानों को गुणवत्ता युक्त कीटनाशी रसायन उपलब्ध करने के मकसद से कीट नाशी रसायन विक्रेताओं के यहां छापेमारी अभियान चलाया।