फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने तीन बेटियों को दिया जन्म, देखने उमड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने तीन बच्चियों को दिया जन्म
विज्ञापन

कैराना। कैराना क्षेत्र के गांव बसेड़ा में मांगा अपने परिवार के साथ रहता है और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। दो दिन पहले मांगा की पत्नी शाहिना (40) ने अपने घर पर ही एक बेटी को जन्म दिया। परिजनों के मुताबिक, सामान्य डिलीवरी के बाद प्रसव पीड़ा कम नहीं हुई, जिसके बाद कैराना में प्राईवेट अस्पताल पर भर्ती कराया गया। यहां महिला ने दो और स्वस्थ बेटियों को जन्म दिया। जच्चा और बच्चियों के स्वस्थ होने के चलते उसे छुट्टी दे दी गई। उधर, घर पहुंचते ही मजदूर के घर पर ग्रामीणों का एक साथ हुई तीनों बेटियों को देखने के लिए तांता लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि मांगा की पहली पत्नी नफीसा का लगभग दस साल पहले निधन हो गया था, जिसके दो बच्चे थे, जो वर्तमान में अपनी बुआ के यहां रहते हैं। इसके बाद उसका निकाह दिल्ली की रहने वाली शाहिना के साथ हुआ था। शाहिना के इन तीनों बेटियों के अलावा पहले ही पांच बेटी और एक बेटा परिवार में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें