फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविदास जयंती की झांकियों ने मनमोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। कस्बे में संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। नबीपुरा से शुरू हुई शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा, थाना प्रभारी संदीप बालियान व सुभाष कश्यप ने संयुक्त रूप से किया। शोभायात्रा में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, संत रविदास, गौतम बुद्घ सहित कई महापुरुषों की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। पुलवामा के शहीदों की झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र रही। जगह-जगह लोगों ने फूल मालाओं से शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा घासमंडी, चौक बाजार, कानूनगो दफ्तर, रेत्ती सराय, रेत्ती उत्तरी, माजरी, मेला ग्राउंड से होते हुए वापस रविदास मंदिर पर संपन्न हुई। इस मौके पर बाल किशन आर्य, दिनेश, ऋषिराज, राकेश, ऋषिपाल, विनोद कुमार, प्रवीण कुमार, अमित कुमार, सुरेश कुमार, विनीत आदि मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा ने माजरी व रेत्ती सराय से निकाली गई शोभायात्रा का भी शुभारंभ किया। इस दौरान पुलिस की व्यवस्था भी चाक चौबंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें