शामली। एसपी अजय कुमार ने गोद लिए प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने बच्चों को पढ़ाया और उन्हें शिक्षित होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एसपी अजय कुमार ने मोहल्ला रेलपार स्थित प्राथमिक विद्यालय 13 को नए साल में गोद लेने की घोषणा करते हुए विद्यालय की दशा सुधारने का संकल्प लिया था। सोमवार को वे प्राथमिक विद्यालय पहुंचे और निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था देखी। एसपी ने शिक्षिकाओं से विद्यालय में बच्चो की पढ़ाई से संबंधित जरूरतों के बारे में जानकारी ली। बच्चों को पढ़ाया और उनसे सवाल पूछे। एसपी ने बच्चों को मन लगाकर अच्छे से पढ़ाई करने और शिक्षित होकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।