कैराना। गांव दभेड़ीखुर्द में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत कैंप लगाकर 165 किसानों के आवेदन फार्म जमा कराए गए। ग्राम प्रधान के पति चौधरी मुंशाद अली चौहान के आवास पर आयोजित कैंप में 30 बीघा जमीन के काश्तकार 165 किसानों के आवेदन फार्म भरवाए गए। इस अवसर पर लेखपाल अशोक कुमार, दिलशाद, अशफाक, रमेश, सतीश, रकीबा, जमील, विक्रम, जबरदीन, मतलूब, इस्लाम, अंगूरी, जित्तो, भतेरी, चंदभान, राम सिंह, जाबिर, शमशाद, मुस्कान, आबिद आदि मौजूद रहे।