भाजपा के वादे झूठे निकले : मांगेराम
कांधला। नगर के मोहल्ला मौलानान में आयोजित सपा की बैठक में पूर्व राज्यमंत्री और शामली जनपद के प्रभारी मांगेराम कश्यप ने कहा कि भाजपा की नीति के चलते आमजन को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। भाजपा ने 2014 और 2017 में लोगों से जो वादे किये थे, वह सब झूठे साबित हुए हैं, जिससे देश की जनता का मोदी सरकार से विश्वास उठ चला है। प्रदेश में भाजपा सरकार का जनाधार हिलाने के लिए सपा व बसपा गठबंधन मजबूत कड़ी साबित होगा। कार्यकर्ताओं से चुनाव तैयारी में जुटने को कहा गया। प्रदेश सचिव हाशिम मंसूरी ने कहा कि सपा व बसपा गठबंधन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है, जो कि भाजपा को 2019 में बाहर का रास्ता दिखाने का कार्य करेंगे। बैठक में सपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जिशान सिद्दीकी , इकबाल मंसूरी, आरिफ, नौशाद, दिलनवाज, संजय राणा सिंह दर्जनों लोग उपस्थित रहे।