सवर्णों के आरक्षण के फैसले का स्वागत
कांधला। केंद्र सरकार द्वारा सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव पास करने पर राष्ट्रीय ब्राहमण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने केंद्रीय मंत्री और संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक अश्वनी चौबे से मिलकर आभार प्रकट किया। आशुतोष पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सवर्ण हित में किए गए कार्य देश का ब्राह्मण समाज ही नहीं समस्त सवर्ण समाज काफी उत्साहित है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा लिए गए फैसले से ब्राह्मण समाज के साथ-साथ समस्त स्वर्ण समाज में मोदी सरकार पर विश्वास बढ़ा है। इस मौके पर संगठन के दिल्ली इकाई के संगठन महामंत्री अतुल शर्मा, हरियाणा संगठन महामंत्री अनिल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष राय, प्रदीप भार्गव, रोहित भारद्वाज, दीपक पांडेय, गौरव कौशिक, राहुल शर्मा सहित आदि मौजूद रहे। उधर, शामली में अग्रवाल मित्र मंडल के चेयरमैन नवीन गर्ग और सचिव अनुज बंसल ने कहा कि सामान्य वर्ग के लोग भी आर्थिक रुप से कमजोर हैं। आरक्षण मिलने के बाद उन्हें भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।