फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर ईओ के खिलाफ भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर ईओ के खिलाफ भेेजी रिपोर्ट
विज्ञापन

शामली। स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान बिना अनुमति के जिला मुख्यालय छोड़ने वाले शामली नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह के खिलाफ डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने शासन को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। डीएम अखिलेश कुमार ने बताया कि चार जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक नगर निकायों का स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है। नगर विकास के अफसरों का फरमान था कि स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के तहत कोई भी निकाय का अफसर लखनऊ मुख्यालय की अनुमति के बिना जिला मुख्यालय नही छोड़ेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गोवंशीय पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने के लिए अभियान चल रहा है, जिसमें शामली नगर पालिका पारिषद के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह द्वारा उदासीनता बरती गई है। बैठक में भी वे नहीं आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें