जन्म कल्याणक महोत्सव भक्ति के साथ मनाया
जलालाबाद। कस्बे के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ भगवान पार्श्वनाथ का जन्म और तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया।
ध्वजारोहण वीके जैन आईएफएस ने पूजा पद्धति से किया। चित्र अनावरण संदीप जैन सहारनपुर, दीप प्रज्वलित आईके जैन दिल्ली, भगवान को पालने में जेके जैन शामली ने श्रद्धा भक्ति से झुलाया। पंडित राजकुमार जैन, पंडित सनत कुमार जैन ने सामूहिक रूप से पार्श्वनाथ भगवान का जन्म व तप कल्याणक विधान का पाठ कराया। शांतिधारा अभिषेक अंकित जैन, विशाल जैन ने किया। भगवान चंद्रप्रभु, पार्श्वनाथ की आरती विधान मुकेश जैन ने की । मंदिर में दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने कल्याणक पाठ करके पार्श्वनाथ भगवान का आशीर्वाद लिया। कल्याणक में दिल्ली, सहारनपुर, हरियाणा, उतराखंड, उत्तर-प्रदेश आदि प्रांतों से बड़ी संख्या में जैन समुदाय के श्रद्धालुओं ने पहुंच कर भाग लिया। नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुल गफ्फार ने नगर की ओर से कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया। समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन जगाधरी, सुशील जैन, जेके जैन, सत्येंद्र जैन शामली, ललित जैन, सत्येंद्र सराफ सहारनपुर, सचिन जैन, ऋषभ जैन, राहुल जैन, पुलिस उपनिरीक्षक पवन कुमार सैनी आदि का सहयोग रहा।