चालक और परिचालक घायलथानाभवन। बजाज शुगर मिल में गन्ना लेकर आ रहा एक ट्रक केन यार्ड में से पलट गया, जिसमें चालक और परिचालक घायल हो गए। वहीं, ट्रक पलटने के कारण कुछ समय तक मिल का तौल बाधित रहा। शाम तक मिल कर्मचारी ट्रक को हटवाने में लगे रहे।