शामली। कैराना क्षेत्र के गांव मामौर के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को ज्ञापन देकर बताया कि गांव में विनोद के मकान से लेकर प्राथमिक विद्यालय तक का रास्ता खराब है। इस रास्ते पर बच्चे और ग्रामीणों को आनेजाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस रास्ते पर खड़ंजे का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से इस रास्ते पर खड़ंजे के स्थान पर सीसी रोड बनवाने की मांग की। इस अवसर पर सलीम, यामीन, नौशाद, रफीक, रहीस, विनोद कुमार, अरविंद कुमार, रणवीर सिंह, मीना, आलमदीन, विपिन कुमार और खलील आदि मौजूद रहे।