फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष चिकित्सक सम्मेलन का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाय के घी की महत्ता पर प्रकाश डाला
विज्ञापन

शामली। शहर के रामराज विहार नहर पटरी पर स्थित आयुर्वेद संस्थान में आयुष चिकित्सक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
रविवार को आरोग्य भारती मेरठ प्रांत द्वारा स्वास्थ्य रक्षण में आयुष चिकित्सकों की भूमिका विषय पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय एवं प्राकृतिक चिकित्सा परिषद आयुष मंत्रालय के के कार्यकारिणी सदस्य डाक्टर दिनेश उपाध्याय ने गाय के देशी घी की महत्ता पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता महाराष्ट्र से आए आरोग्य भारती के राष्ट्रीय महासचिव डाक्टर सुनील जोशी ने कहा कि चिकित्सकों को नारायण का दर्जा प्राप्त था, उसे यथावत बनाए रखने का संकल्प लें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी ने कहा कि घर-घर में औषधि है। इसे समझने की जरूरत है। डाक्टर सूरजभान ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर राजेंद्र गोयल ने किया। इस अवसर पर डाक्टर राज तायल, रामऔतार तायल, डाक्टर जगमोहन सिंघल, डाक्टर रितिक शुक्ला, डाक्टर अरुण पांडेय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में ननौता, बड़ौत, बागपत, झिंझाना, बुढ़ाना, थानाभवन, कांधला, कैराना आदि स्थानों के प्राकृतिक, आयुर्वेद, योग और होम्योपैैथिक चिकित्सक शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें