कैराना। छत पर कपड़े फैला रही एक महिला संतुलन बिगड़ने के कारण नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आर्यपुरी देहात निवासी साइमा रविवार सुबह अपने घर की छत पर कपड़े फैला रही थी। उसी दौरान पैर फिसलने के कारण संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे जा गिरी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर ग्राम प्रधान के पति सत्तार अली ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को सीएचसी पर भर्ती कराया। आरोप है कि सीएचसी पर महिला को सही उपचार नहीं दिया गया। जिसके बाद परिजनों ने महिला को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है।