गायन प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
गढ़ीपुख़्ता। कस्बे के द हिंदू गुरु इंटरनेशनल स्कूल में गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा तीन से 11 तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक नूर नवाज खान, प्रधानाचार्य वैभव गर्ग, जीशान, फुरकान, मुजाहिद, नीलम चौधरी, आकांक्षा, नेहा, रिया, अन्नू, हिमानी, सदफ आदि मौजूद रहे।