कांधला। आनंद सिनेप्लेक्स के व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए दुकानों के आगे से रेहड़ी और ठेली वालों को हटवाने की मांग की है। बताया कि वह आनंद सिनेप्लेक्स में दुकानें करते हैं। प्रत्येक दुकान के चार से पांच हजार रुपये माह किराया भी देते हैं। बताया कि नगर पालिका ने पैसे लेकर रेहडी-ठेली वालों को उनकी दुकानों के आगे खड़ा कर दिया। बताया कि जब वह दुकान के आगे सामान रखते हैं जो नगर पालिका तुरंत उसे हटवा देती है। मगर, अब जबरदस्ती रेहडी-ठेली वालों को यहां खड़ा कर दिया गया है। इससे उनका व्यापार ठप हो गया है। व्यापारियों को शीघ्र रेहड़ी ठेली वालों को हटवाने की मांग की है।