छात्रों को प्रश्न पत्रक जारी
कैराना। प्राथमिक पाठशालाओं में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एसडीएम ने नई पहल की है। एसडीएम ने 50 प्रश्नों का एक पत्रक शिक्षा विभाग के माध्यम से स्कूलों में भेजने का प्लान किया है। वहीं, पंद्रह दिन बाद बच्चों के टेस्ट कराए जायेंगे। उपजिलाधिकारी कैराना डॉ. अमित पाल शर्मा ने बताया कि एबीएसए कैराना एवं कांधला को पचास प्रश्नों की लिस्ट जारी की गई है। जिनमें जनरल नॉलेज के सवाल हैं। एबीएसए अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त प्राथमिक विद्यालयों में इन पत्रकों का वितरण करेंगे। छात्रों को इसकी तैयारी कराई जाएगी। 15 दिन बाद स्कूलों में छात्रों के टेस्ट लेकर उनकी गुणवत्ता परखी जाएगी। जिसमें अच्छे रिजल्ट मिलने पर संबंधित स्कूल के अध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, एसडीएम ने सभी स्कूलों में मेरिट बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। जिन पर मेधावी विद्यार्थियों के नाम लिखे जाएंगे।