थानाभवन। पर्चियों में गड़बड़ी को लेकर किसानों ने गन्ना समिति कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि मिल लगातार इंडेंट जारी कर रहा है, लेकिन किसानों की पर्चियां नहीं आ रही। बिना पर्ची के वे गन्ना कैसे डालें। बताया कि समीति की लापरवाही से किसान परेशान हैं। चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का जल्दी कोई समाधान नहीं हुआ तो किसान उग्र आंदोलन करेंगे। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। गन्ना सचिव धनंजय सिंह का कहना है कि किसानों की समस्या का जल्द समाधान कर दिया जाएगा। इस दौरान अमित राणा, श्रीपाल राणा, लाला ठाकुर, अफसर अली, राजू सिंह आदि किसान मौजूद रहे।