शामली। गांव कुड़ाना स्थित शिव मंदिर में कश्यप समाज द्वारा गांव की सुख-शांति व जाहरवीर गोगा महाराज के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान नरेश कश्यप, कुलदीप, सोनू, अंकित, राजेंद्र, राकेश, राजेश, सचिन, मोनू आदि मौजूद रहे। वहीं रविवार को खटीक समाज ई-संस्था शामली द्वारा भी द्वितीय जाहरवीर गोगा महाराज का रात्रि जागरण, विशाल भंडारा और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक, विशिष्ट अतिथि शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल रहेंगे। आयोजक विजयपाल, मोहित, उमेश, सुमित, नवीन, अरुण, सुनील, राजपाल, संदीप आदि मौजूद रहे।